भाजपा पार्षद के स्कूल में भाई ने किया हंगामा: शिक्षिकाओं से बदतमीजी; भवन खाली करने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड 57 के भाजपा पार्षद सुरेश टाकलकर के नारायण बाग स्थित स्कूल में आज सुबह उनके भाई दीपक ने साथियों के साथ घुसकर जमकर हंगामा किया और शिक्षिकाओं से बदतमीजी की। स्कूल संचालक विजय पाटिल को धमकाया भवन को खाली कर दें, वर्ना अच्छा नहीं होगा।
टाकलकर ने भवन पटिल को किराए पर दिया है जो यहां टाइम ट्यूटोरियल स्कूल चला रहे हैं। स्कूल में 150 बच्चे हैं। टाकलकर का भाई दीपक चाहता है भवन खाली कर दें ताकि तोडक़र बहुमंजिला बना सके। स्कूल 21, नारायणबाग में है।
इसके लिए कई दिन से पाटिल को धमका रहा है। उन्होंने बताया दीपक ने कई बार आकर बदतमीजी की है लेकिन आज हद पार कर दी। सुबह करीब 10 बजे साथियों के साथ पहुंचा और धमकाया। समझाने की कोशिश की तो और बदतमीजी की।
बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिकाओं से केवल बदतमीजी ही नहीं झूमाझटकी भी की। स्कूल के कुछ कमरों में बाहर से ताला लगा दिया। उस कक्ष में भी, जिसमें नए भर्ती बच्चे पढ़ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए।
पाटिल ने बताया साल पूर्व भवन पांच साल के एग्रीमेंट पर सुरेश टाकलकर से लिया है। पहले टाइम ट्यूटोरियल मामा-भांजे दरगाह के सामने था। यहां शिफ्ट किया है। घटना के बाद पीडि़त सदर बाजार थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उनसे आवेदन लिया और कहा कि वे कलेक्टोरेट जाकर शिकायत करें।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!