‘बोलवचन’ में फंसे भाई-बहन: संसद के दोनों सदनों से पास हुआ पेपर लीक वाला बिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘गो-मूत्र’ पर प्रियंका, ‘अंधभक्त’ पर राहुल की घेराबंदी हुई तेज
प्रधानमंत्री ने स्टूडेंट्स को फिर दिया वीडियो संदेश
प्रियंका के गोमूत्र के जरिए देश के शीर्षस्थ वैज्ञानिक का मजाक बनाने के खिलाफ देशभर के शिक्षाविदों में पसरा रोष
प्रियंका गांधी के खिलाफ देश के 215 कुलपतियों और शिक्षाविदों ने खुला खत लिखा, बयान को बताया उपहास, माफी की मांग बुलंद की
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेपर लीक के खिलाफ मोदी सरकार का परीक्षा संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये कानून बन जाएगा। कानून के तहत अब पेपर लीक या परीक्षा की शुद्धता से खिलवाड़ के किसी भी मामले की जांच 3 महीने में और फैसला 5 महीने में देश के सामने होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो संदेश के जरिए स्टूडेंट्स को बिल के पास होने की जानकारी दी।
बिल भले ही पास हो गया, लेकिन पक्ष-विपक्ष के बीच घमासान और तेज हो गया है। विपक्ष, खासकर कांग्रेस जहां गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रही है, वहीं सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी की घेराबंदी तेज कर दी है।
दोनों भाई-बहन को उनके ‘बोलवचन’ पर घेरा जा रहा है। जहां एक तरफ राहुल के खिलाफ संसद में असंसदीय भाषा का उपयोग व बिना तथ्यों के गृहमंत्री पर आरोप के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया जा रहा है, वहीं प्रियंका को ‘गो-मूत्र’ वाली बात पर देशभर के कुलपतियों व शिक्षाविदों की खुली चिट्ठी के जरिये कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
उधर, शुक्रवार को दिल्ली हिंसा पर एक नया मोर्चा खुल गया। हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा का दूसरा पक्ष सामने रख आंदोलन के सामने सवाल खड़ा कर दिया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा में परीक्षा सुधार समिति के सदस्य व आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी पर की गई ‘गोमूत्र विशेषज्ञ’ वाली टिप्पणी के विरोध में देशभर के 215 शिक्षाविदों और कुलपतियों ने एक खुला पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद की वजह संसद में दिया बयान है।
लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने परीक्षा सुधार के लिए बनाई गई नई उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स पर तंज कसते हुए कहा था कि इसमें एक पूर्व खुफिया प्रमुख, आईटी कंपनी के मालिक और एक ‘गोमूत्र विशेषज्ञ’ शामिल हैं, जिन्हें शिक्षा के बारे में कुछ नहीं पता।
उनका यह इशारा अप्रत्यक्ष रूप से आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी की ओर था, जिन्होंने पहले एक कार्यक्रम में देसी गायों और गोमूत्र के पारंपरिक व औषधीय लाभों पर बात की थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के इस बयान को संसद की कार्रवाई से निकाल दिया गया, लेकिन मामले ने अब देशव्यापी तूल पकड़ लिया है।
इस मामले में देशभर के शिक्षाविदों का विरोध सामने आया है और प्रियंका गांधी से माफी की मांग बुलंद की गई है। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों सहित 215 शिक्षाविदों ने अपने हस्ताक्षर वाले खुले पत्र में कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन देश के एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शीर्ष तकनीकी संस्थान के प्रमुख का इस प्रकार उपहास उड़ाना सही नहीं है।
शिक्षाविदों का मानना है कि ऐसी टिप्पणियों से शैक्षणिक और वैज्ञानिक समुदाय का मनोबल गिरता है तथा विद्वान सार्वजनिक नीतियों या बहसों में हिस्सा लेने से कतराने लगते हैं। पत्र में आग्रह किया गया कि बहसों में तर्कों और साक्ष्यों की आलोचना की जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत कटाक्ष करके विद्वता या अनुसंधान का अपमान किया जाना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं। राहुल छात्र आंदोलन में हुई हिंसा के बाद से ही गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। सदन में उन्होंने शाह पर ही पेलेट गन चलाने का आदेश देने का आरोप लगाया।
भाजपा इससे तिलमिला गई। उसका कहना है कि राहुल को इतनी भी समझ नहीं कि इस तरह के आदेश कोई मंत्री देता ही नहीं। सत्तापक्ष की नाराजगी राहुल गांधी के सदन में दिए गए उस बयान पर भी है जिसमें उन्होंने इडियट्स व अंधभक्त शब्द का इस्तेमाल किया।
एक छात्रा से हुई बातचीत का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने इन शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब सत्ता पक्ष ने इन शब्दों को असंसदीय बताते हुए नेता प्रतिपक्ष की घेराबंदी तेज कर दी है।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मामले में राहुल के खिलाफ एक्शन को लेकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। स्पीकर ओम बिड़ला को भेजे 3 पन्नों के इस पत्र में ठाकुर ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमित शाह पर टिप्पणी कर सुर्खियां बंटोरने के लिए सदन का दुरुपयोग किया है।
उन्हें न सिर्फ संसद, बल्कि देश से भी माफी मांगना होगी। अब ये स्पीकर के ऊपर है कि वह ठाकुर के नोटिस पर क्या एक्शन लेते हैं। इस सबके बीच भी राहुल के तेवर बरकरार हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने एक बार फिर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री शाह पर हमला किया कि आप जेन-जी को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते। आप अतीत हो और देश के भविष्य से आप सावधानी से पेश आएं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!