शादी के 5 दिन बाद दुल्हन फरार: पगफेरे जाते समय मिठाई लेने उतरा पति; गहने-नकदी लेकर हुई गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के कथित रूप से गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब दुल्हन अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ पगफेरे की रस्म के लिए मायके जा रही थी।
पति मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर गया, इसी दौरान दुल्हन शौचालय जाने का बहाना बनाकर वहां से चली गई। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत महुआ थाने में दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है।
20 जुलाई को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के पिपरई गांव निवासी गिर्राज सिंह का विवाह 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पिनाहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। शादी के पांच दिन बाद परिवार पगफेरे की रस्म निभाने के लिए दुल्हन को उसके मायके लेकर जा रहा था।
परिजन ने तलाश शुरू की
सोमवार शाम करीब 4 बजे परिवार पिनाहट के नंदगवां तिराहे के पास पहुंचा। यहां पति गिर्राज सिंह शगुन के लिए मिठाई खरीदने दुकान पर चला गया।
इसी दौरान नवविवाहिता ने परिजनों से कहा कि उसे लघुशंका के लिए जाना है। वह वहां से कुछ दूरी पर चली गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
लोडिंग वाहन में बैठकर जाने का आरोप
परिजन का आरोप है कि तलाश के दौरान उन्होंने नवविवाहिता को एक लोडिंग मैक्स वाहन में बैठकर अरनोटा की ओर जाते देखा। उन्होंने वाहन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार से निकल गया।
पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसने महुआ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस बोली- पहले भी लापता होने का मामला
महुआ थाना प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि संबंधित महिला पहले भी एक मामले में लापता हो चुकी है। इस संबंध में पिनाहट थाने में एक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पुराने मामले और वर्तमान घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।
जांच जारी
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नवविवाहिता की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही, जिस लोडिंग वाहन में उसके जाने की बात कही जा रही है, उसकी पहचान और उसमें सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवविवाहिता के गहने और नकदी लेकर फरार होने का आरोप शिकायतकर्ता का दावा है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

आइसक्रीम की दुकान पर रखे थे अवैध पटाखे:पल्हर नगर से 50 कार्टन जब्त; दीपावली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, दुकान संचालक को थाने ले गई पुलिस

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:रामरोटी-रामभाजी, भजिये, ड्राई फ्रूट मिक्स खीर व पुलाव का वितरण

अभिषेक-वैभव की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया; सीरीज भी जीती

चरनोई जमीनों के नामांतरण का खेल:सरकारी रिकॉर्ड से हटकर निजी मालिकाना हक का दावा

विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार:54 लीटर देसी शराब, कार, 10 मोबाइल और 10 हजार रुपए सहित 7.25 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस जनसुनवाई में विभिन्न मामलों की इतनी शिकायतें:पुलिस कमिश्नर ने हर आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना; त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के दिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश

देवड़ाजी को चुल्लूभर दारू में डूब मरना चाहिए:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के डिप्टी सीएम के लिए तीखे बोल

वीडियो देखिये, ऑनलाइन ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज:39 मोबाइल और 17 लैपटॉप जब्त; पुलिस की इन्वेस्टर्स कंपनी के ऑफिस पर दबिश, म्यूल बैंक खातों से हो रहा था पैसों का लेन-देन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!