खबर
Top News

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026: आठ देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि होंगे शामिल; कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 1:47 am
शेयर करें:
ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। चार दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस सहित कई देशों के संस्कृति मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विविधता और सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेंगे।

'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना पर आधारित होगा आयोजन
इस वर्ष सम्मेलन की थीम "सर्वे भवन्तु सुखिनः" रखी गई है, जो भारतीय सनातन संस्कृति, वैश्विक सद्भाव और समरसता के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। आयोजन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, संवाद और पारंपरिक विरासत के आदान-प्रदान को मजबूत करना है।

कई देशों के संस्कृति मंत्री करेंगे शिरकत
सम्मेलन में ब्राजील, इथियोपिया, इंडोनेशिया, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस के संस्कृति मंत्री एवं वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके अलावा विभिन्न देशों के सांस्कृतिक सहयोग निदेशक, राजनयिक, नीति विशेषज्ञ और दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम
चार दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न देशों के कलाकार अपने-अपने देश की लोक कला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। भारतीय संस्कृति के साथ वैश्विक सांस्कृतिक विविधता का संगम इस सम्मेलन की विशेष पहचान होगा।

संस्कृति के जरिए मजबूत होंगे अंतरराष्ट्रीय संबंध
ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन को भारत के लिए सांस्कृतिक कूटनीति का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। इस आयोजन से सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ पर्यटन, कला और सांस्कृतिक सहयोग के नए अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी
Top News

धार्मिक यात्रा पर गया परिवार और हो गई लाखों की चोरी:पंचायत सचिव के घर पुश्तैनी जेवर व नकदी ले उडे़ बदमाश

about 1 hour ago
कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल
Top News

कमर में छिपाकर घूम रहा था देसी पिस्टल:पुलिस ने बाजार में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा

about 2 hours ago
फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा
Top News

फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा:गैस एजेंसी के लिए कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार

about 2 hours ago
बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा
Top News

बैंक मकान सील करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा:किसान कांग्रेस नेता के घर मिला लाखों की शराब का स्टॉक

about 2 hours ago
किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार
Top News

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार:बढ़ाई मूंग खरीदी की सीमा; दो दिन बाद खत्म हुआ धरना

about 3 hours ago
गुरु भक्ति का महासंगम
Top News

गुरु भक्ति का महासंगम:न होटल न रेस्टोरेंट; फिर भी 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए 'छप्पन भोग', हर सेवा निशुल्क

about 3 hours ago
फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल
Top News

फुटबॉल टूर्नामेंट में बवाल:हार के बाद विजेता टीम पर हमला; लाठी-डंडों और पत्थरों से तीन खिलाड़ी घायल

about 3 hours ago
पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...
Top News

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

about 3 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा'
Top News

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

about 4 hours ago
रेड सी में क्या होने वाला है
Top News

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

about 4 hours ago
किसान आंदोलन का असर
Top News

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

about 5 hours ago
सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर
Top News

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

about 6 hours ago
घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा
Top News

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

about 6 hours ago
हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर
Top News

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

about 6 hours ago
कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

about 6 hours ago
खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन
Top News

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

about 7 hours ago
जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी
Top News

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

about 7 hours ago
जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने
Top News

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!