रिश्वत लेते बीआरसी रंगे हाथों गिरफ्तार: इस काम के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; इस अधिकारी को भी बनाया आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बुधवार को बड़वानी जिले के निवाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में जनपद शिक्षा केंद्र से जुड़े सब इंजीनियर अश्विन डागर को भी आरोपी बनाया गया है।
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तमांग के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। सोनी ने बताया कि उनकी स्कूल में बालिका शौचालय के निर्माण/रिपेयर के लिए 20 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। तकनीकी अड़चनों के बावजूद उन्होंने निजी खर्च से काम पूरा कर लिया, लेकिन जब पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करने की बारी आई, तो संबंधित अधिकारियों ने रिश्वत की मांग शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी। आरोप था कि इस राशि में से हिस्सा दोनों अधिकारियों और अन्य स्तर पर देने की बात कही गई थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। बुधवार को शिक्षक जितेंद्र सोनी को राजपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास बुलाया गया, जहां आरोपी का निवास भी है। जैसे ही महेंद्र सिंह राठौर ने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, राजपुर रेस्ट हाउस में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में करें।
संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!