थाने से चंद कदम दूर सरेराह की गुंडागर्दी: वारदात सीसीटीवी में कैद; रॉन्ग साइड आने पर टोका तो टूट पड़े नशेड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

• बेल्ट-कड़े और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, सिर पर चाकू मारने का आरोप
• गंभीर घायल युवक आईसीयू में भर्ती, पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रॉन्ग साइड चलने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर युवक को सड़क पर घसीटते हुए क्लिनिक तक ले जाकर बेल्ट, कड़े और लात-घूंसों से जमकर पीटा।
पीड़ित के पिता का आरोप है कि हमलावरों ने सिर पर चाकू से भी वार किया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जबकि वारदात थाने से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस ने घंटों बाद पीड़ित के बयान लेकर कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी 30 वर्षीय संदीप पिता भारत सिंह खंडेल को उसके पिता ने गंभीर हालत में महाराणा प्रताप हॉस्पिटल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। पिता भारत के मुताबिक संदीप आंचल कॉलोनी में रहने वाली एक प्रिंसिपल की गाड़ी चलाता है।
कल शाम वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी प्रकाश पेट्रोल पंप के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी गाड़ी पर हाथ मार दिया।
संदीप ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक तो गलत दिशा से वाहन चला रहे हो, ऊपर से बदतमीजी भी कर रहे हो। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। बाइक सवार ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर संदीप को सड़क पर घेर लिया और बेल्ट, लोहे के कड़े तथा लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
बदमाश उसे मारते-मारते बंसल क्लिनिक तक ले गए, जहां भी हमला जारी रखा गया। बेटा क्लिनिक में घुसा तो वहां पर घुसकर भी उसके साथ मारपीट की इसी बीच एक बदमाश ने संदीप के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।
इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही में मौके पर पहुंचा और बेटे को गंभीर हालत में देवास नाका स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना लसूड़िया थाने से बेहद करीब हुई, लेकिन पुलिस काफी देर बाद अस्पताल पहुंची।
घटना का फुटेज आया सामने
इधर, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक संदीप के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
आरोप हैं कि घटना रविदास नगर के एबी रोड स्थित हुई हैं रविदास नगर नशेड़ियों का गढ़ बन चुका हैं, नशेड़ी आए दिन आते जाते लोगो के साथ मारपीट करते हैं। पिछले दिनों ही कई घटना सामने आ चुके हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!