लोकतंत्र के आधार स्तंभ हैं बूथ लेवल ऑफिसर्स: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अभियान को सराहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के चुनावी तंत्र की कार्यप्रणाली की सराहना की।
उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या की नगरी इंदौर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है और उनका यह दौरा प्रदेश के बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ संवाद के उद्देश्य से है।
उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स चुनाव आयोग की पूरी व्यवस्था के आधार स्तंभ हैं। मतदाता सूची की शुद्धता से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में संभागायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और बूथ लेवल ऑफिसर्स ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अभियान में प्रदेश की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रदेश के सभी चुनावी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं और चुनावी अमले को शुभकामनाएं देते हुए ‘जय भारत, जय हिंद' के साथ अपनी बात समाप्त की।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!