खबर
Top News

संभागायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
संभागायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब संभागायुक्त कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर संभागायुक्त कार्यालय और श्रमायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल
धमकी भरा मेल मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

चलाया तलाशी अभियान
एहतियातन दोनों कार्यालयों में तलाशी अभियान चलाया गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने बारीकी से जांच की, लेकिन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ईमेल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
धमकी भरे ईमेल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। मेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें प्राप्तकर्ताओं को “स्टाफ/पाकिस्तान के जासूस” कहकर संबोधित किया गया है।

इन्हें लिया निशाने पर
मेल में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को भी निशाने पर लिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि राज्य में हालात खराब हैं और मीडिया को पैसे देकर सरकार की छवि चमकाने का काम किया जा रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

तमिलनाडु सरकार पर गंभीर आरोप
ईमेल में तमिलनाडु की राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि कुछ संगठन और ट्रस्ट विदेशी फंडिंग के जरिए अपने हित साध रहे हैं। इसमें मुरासोली ट्रस्ट और डीएमके ट्रस्ट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि इन्हें भारी विदेशी चंदा मिलता है, जिसका उपयोग चुनावी प्रभाव, मीडिया मैनेजमेंट और सरकारी सिस्टम पर असर डालने के लिए किया जाता है।

‘धमाका हमारी ताकत का नमूना’-मेल में दावा
ईमेल में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि “आपके ऑफिस में हुआ धमाका हमारी ताकत का नमूना है।” साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 2026 में डीएमके फिर से सत्ता में आती है, तो “तोहफे के तौर पर एक परिवार के सदस्य को खोना पड़ेगा।”

ईमेल के अंत में प्रसिद्ध उपान्यसाकर फ्रेडरिक फोर्सिथ की प्रसिद्ध लाइन लिखी है। इसका अर्थ है कि- दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है, जो किसी हत्यारे की गोली से सुरक्षित हो। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल जांच में जुट गई हैं। मेल भेजने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेल की तकनीकी जांच कर स्रोत का पता लगाया जा रहा है, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

इस तरह के धमकी भरे मेल सामने आ चुके
गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में इस तरह के धमकी भरे मेल सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक स्टेडियम और एक प्रतिष्ठित स्कूल को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिन्हें बाद में अफवाह या शरारत पाया गया था। जानकारी के अनुसार अब फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी कार्यालयों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 2 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 2 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 2 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 3 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 3 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 4 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 4 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 4 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 4 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!