नाले में बहे अधिकारी का शव मिला: घंटों बाद नदी से बरामद, घटनास्थल से इतनी दूर मिला शव; एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान नाले में बहे ग्राम पंचायत सहायक सचिव सूर्यप्रताप सिंह सोनगिरा (35) का शव करीब 36 घंटे बाद शनिवार सुबह चंबल नदी से बरामद कर लिया गया।
उनका शव घटनास्थल से लगभग 4.5 किलोमीटर दूर मिला। पिछले दो दिनों से होमगार्ड, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
पुलिया पार करते समय हुआ हादसा
गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे सूर्यप्रताप सिंह अपने साथी कृष्णपाल सिंह के साथ उज्जैन से अपने गांव गावड़ी लोधा लौट रहे थे। गांव के पास नाले पर बनी पुरानी पुलिया के ऊपर से तेज पानी बह रहा था।
बताया गया कि खतरे को देखते हुए कृष्णपाल सिंह बाइक से उतर गए, लेकिन सूर्यप्रताप सिंह ने बाइक को पुलिया पार कराने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत पानी में बह गए।
पहले बाइक मिली, फिर शुरू हुई लंबी तलाश
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात करीब 9:30 बजे होमगार्ड, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शुक्रवार को पूरे दिन ग्रामीणों की मदद से करीब ढाई से तीन किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर उनकी बाइक बरामद हो गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शाम को अंधेरा होने और चंबल नदी में तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
शनिवार सुबह मिला शव
शनिवार सुबह रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। होमगार्ड की 15-16 सदस्यीय टीम ने मोटरबोट और उच्च क्षमता वाली आउटबोर्ड मोटर (ओबीएम) की मदद से चंबल नदी में व्यापक सर्चिंग की।
करीब सुबह 10 बजे टीम को घटनास्थल से लगभग साढ़े चार किलोमीटर दूर चंबल नदी में सूर्य प्रताप सिंह का शव मिला। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
चंबल में जाकर मिलता है नाला
होमगार्ड अधिकारी संतोष जाट के अनुसार, जिस नाले में सूर्यप्रताप सिंह बहे थे, वह आगे जाकर लगभग तीन किलोमीटर बाद चंबल नदी में मिलता है। वहां से भी शव करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बह गया था, जिसके कारण कुल दूरी लगभग साढ़े चार किलोमीटर हो गई।
बारिश में पुलिया पार न करने की अपील
लगातार बारिश के कारण जिले के कई नालों और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान पुलिया या रपटों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!