बंद मकान में मिले रिटायर्ड दंपती के शव: दो दिन तक नहीं निकले बाहर; दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन तक दंपती के घर से बाहर नहीं निकलने और मकान से तेज दुर्गंध आने पर किराएदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी।
मामले की जांच शुरू
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्रों ने दी सूचना
घटना ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर की है। मृतकों की पहचान 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक के रूप में हुई है। हेमंत बारीक भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल में नर्स के पद से रिटायर हुई थीं।
तत्काल पुलिस को सूचना दी
जानकारी के अनुसार, दंपती मकान में अकेले रहते थे, जबकि घर के एक हिस्से में कुछ छात्र किराए पर रहते हैं। छात्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों से दंपती घर से बाहर दिखाई नहीं दिए। शुक्रवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने उसे तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर दोनों पति-पत्नी के शव पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
बेटा विदेश में, पुलिस ने दी सूचना
पुलिस के अनुसार, दंपती का बेटा अपने परिवार के साथ विदेश में रहता है। घटना की जानकारी उसे दे दी गई है। उसके भारत पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर जबरन प्रवेश, संघर्ष या लूटपाट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की जांच के बाद ही हो सकेगी।
हर पहलू से जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!