कार में मिले युवक-युवती के खून से लथपथ शव: पिस्टल; कुल्हाड़ी और कटर बरामद, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव के पास खड़ी एक कार से युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। कार के भीतर से एक पिस्टल, खून लगी कुल्हाड़ी और कटर भी बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बुधवार शाम घर से निकले थे
मृतकों की पहचान अशोकनगर निवासी रितिक सोनी (26) और मुस्कान जैन (24) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल लोकेशन से मिली कार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की, जो ईसागढ़ रोड क्षेत्र में मिली। रात करीब तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी कार की अगली सीटों पर दोनों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य मिले
मृतक रितिक के पिता राकेश सोनी ने दावा किया कि उनके बेटे का चेहरा जला हुआ था और कार की पिछली सीट भी जली हुई मिली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर तीन मोबाइल फोन और कुछ टोपियां भी बरामद हुई हैं। वहीं कार के अंदर खून लगी कुल्हाड़ी और कटर मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
इंदौर में साथ कर चुके थे काम
परिजनों के अनुसार रितिक और मुस्कान पहले इंदौर की एक निजी कंपनी में साथ काम कर चुके थे और पिछले दो-तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। रितिक वर्तमान में इंदौर में कार इंटीरियर का व्यवसाय करता था और करीब 15 दिन पहले अशोकनगर आया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि परिवार ने नहीं की है।
परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
रितिक के परिजनों का आरोप है कि रात में बेटे के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने न तो गुमशुदगी का आवेदन लिया और न ही कोई एंट्री दर्ज की। उनका कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई होती, तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी।
पुलिस बोली- हर पहलू की जांच जारी
देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!