टोल टैक्स को लेकर भाजपा नेताओं का हंगामा: मंत्री का नाम लेकर मांगी छूट; वाहन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हवा निकाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर/झांसी।
झांसी-मऊरानीपुर मार्ग स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कुछ भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के नाम का हवाला देते हुए टोल टैक्स में छूट की मांग की। कर्मचारियों द्वारा नियमों का हवाला देकर छूट देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हो गया।
25 जुलाई की घटना, अगले दिन वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार यह घटना 25 जुलाई की है, जबकि इसका वीडियो 26 जुलाई को सोशल मीडिया पर सामने आया। वायरल वीडियो में पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैंया समेत कई भाजपा नेता दिखाई दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री के नाम पर मांगी टोल छूट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भाजपा नेताओं ने टोल शुल्क में छूट की मांग करते हुए कहा कि वे केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीरेंद्र कुमार को झांसी रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे हैं। संजू बरसैंया ने स्वयं को मंत्री का प्रतिनिधि बताते हुए वाहन को टोल शुल्क से मुक्त करने की बात कही।
हालांकि टोल कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित नियमों और वैध छूट के किसी भी वाहन को टोल टैक्स से मुक्त नहीं किया जा सकता। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
वरिष्ठ नेताओं और पुलिस को किए गए फोन
विवाद बढ़ने पर भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वाहन की हवा निकालने का भी दावा
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि विवाद के दौरान वाहन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसकी हवा निकाल दी गई, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नियमों पर अड़े रहे टोल कर्मचारी
टोल प्लाजा कर्मचारियों का कहना था कि सभी वाहनों पर समान नियम लागू होते हैं और बिना वैध अनुमति या निर्धारित प्रक्रिया के किसी को भी टोल शुल्क में छूट नहीं दी जा सकती। कर्मचारियों ने किसी भी दबाव या सिफारिश को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी भी रहे मौजूद
घटनास्थल पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में वे फोन पर बात करते हुए और विवाद को शांत कराने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप की कोशिशों के बावजूद टोल कर्मचारी अपने निर्णय पर कायम रहे।
काफी देर बाद सामान्य हुए हालात
काफी देर तक चली बहस और हंगामे के बाद मामला शांत हुआ और टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, संबंधित पक्षों की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इस पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!