दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी: बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नेत्री के बेटे अर्जुन पालीवाल पर दर्ज मामलों के बावजूद उसकी गुंडागर्दी थम नहीं रही। रेप केस की पीड़िता को अब खुलेआम धमकाकर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
एलआईजी चौराहा पर रेड सिग्नल के दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश ने पीड़िता को नाम लेकर धमकाया और सात दिन में अर्जुन के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने को कहा। साथ ही अगली बार समझाने नहीं आने की धमकी दी। मामले में एमआईजी पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
खजराना निवासी 29 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। गुरुवार को वह अपनी भाभी के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी। एलआईजी चौराहा पर रेड सिग्नल होने पर गाड़ी रोकी, तभी हेलमेट पहने बाइक सवार उनके पास आया और युवती का नाम लेकर कहा कि हमारे बोस अर्जुन पालीवाल के खिलाफ दर्ज सभी मामले सात दिन में वापस ले लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से निकल गया।
पीड़िता के मुताबिक अर्जुन पालीवाल के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसने 13 सितंबर को आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। इसके बाद 5 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेशी के दौरान धमकाने के आरोप में एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
वहीं अर्जुन पालीवाल की ओर से भी युवती के पिता के खिलाफ गोली चलाने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया जा चुका है। पीड़िता का कहना है कि अर्जुन की हरकतों से परेशान होकर वह लगातार पुलिस के चक्कर काट रही है।
पुलिस ने उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई का प्रस्ताव भी तैयार किया था, लेकिन नेताओं के दबाव में कार्रवाई रुक गई, जिसके चलते वह खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा है। पीड़िता ने बताया उसके वकील ने अर्जुन पर दर्ज पुराने मामलों में जमानत खारिजी लगा रखी है। इसके चलते वह बौखला रहा है।
मां भाजपा पार्षद थी
जानकारी के मुताबिक अर्जुन पालीवाल की मां पूर्व में भाजपा से पार्षद रह चुकी है, जबकि अर्जुन मॉडलिंग से जुड़ा था। वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है। इस बार शिकायत पर एमआईजी पुलिस धमकी देने वाले बाइक सवार की पहचान करने के साथ ही यह भी जांच रही है कि वह अर्जुन पालीवाल से जुड़ा हुआ है या नहीं।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!