चोरी के मास्टरमाइंड निकले बिट्टू और भानजा, रिमांड पर लिया: सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने दबोचा; लाखों का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

घटना के समय पीड़ित परिवार गया था ओंकारेश्वर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाना पुलिस ने ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में हुई लाखों रुपए के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होना बताए गए हैं।
टीआई मनीष लोधा के मुताबिक ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन निवासी सुनीता शर्मा ने 11 जून को थाना तिलक नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे परिवार के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गई थीं। शाम को किरायेदार का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं।
घर पहुंचकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली गई थी। चोरी गए सामान में सात सोने की अंगूठियां, पांच मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने की नथ, दो सोने की चेन, हार सेट, चूड़ियां, कड़े, कानों के आभूषण और नकदी शामिल थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
एसआई लल्लूराम गोस्वामी , संजय चौहान , प्रआर रोशन यादव, भोला यादव, मुजफ्फर एवं अंबिका पटेल की टीम बनाकर लगातार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
इसी दौरान 20 जून को स्कीम नंबर-140 क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिलने पर अंकित उर्फ बिट्टू शर्मा (29) निवासी स्वर्ण बाग कॉलोनी, हाल मुकाम गौरी नगर तथा दीपक उर्फ भानजा (25) निवासी भोपाल, हाल मुकाम गौरी नगर को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूला। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.20 लाख रुपए कीमत की सोने की झुमकी, 1.50 लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र तथा वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 50 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है।
अन्य चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सेंट्रल मॉल की पार्किंग से बैटरी हुई चोरी, सीसीटीवी में दंपति दिखाई दिए
शहर के सेंट्रल मॉल की पार्किंग में खड़ी बाइक से बैटरी चोरी होने का खुलासा हुआ है। भोलेनाथ कॉलोनी निवासी रंजन राठौर ने इस संबंध में छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बावजूद उसकी बाइक की बैटरी चोरी हो गई और बाद में सीसीटीवी फुटेज में एक दंपति बैटरी ले जाते हुए दिखाई दिए। रंजन राठौर के कल अपनी पल्सर बाइक एमपी-09-डीआर-6674 सेंट्रल मॉल की पार्किंग में खड़ी की थी।
दोपहर करीब 4:02 बजे जब वह वाहन के पास पहुंचे तो बाइक की बैटरी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पार्किंग परिसर और आसपास तलाश की, लेकिन बैटरी का कोई पता नहीं चला।
पार्किंग कर्मचारियों ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब शिकायतकर्ता का दावा है कि पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक महिला और पुरुष बैटरी लेकर जाते हुए दिखाई दिए। राठौर का आरोप है कि घटना की जानकारी पार्किंग कर्मचारियों को देने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
रंजन राठौर ने आरोप लगाया कि पार्किंग प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों ने उनसे कहा कि वे केवल पार्किंग शुल्क की राशि या आंशिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, जबकि बाकी नुकसान उन्हें स्वयं वहन करना पड़ेगा। इस जवाब से नाराज होकर उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है। मामले में पार्किंग प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!