फर्जी एनओसी मामले में बड़ा खुलासा: गैस एजेंसी के लिए कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने वाला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर, खुलासा फर्स्ट।
बहुचर्चित फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मामले में भंवरकुआं थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर गैस एजेंसी के लिए कथित रूप से फर्जी एनओसी जारी करने का आरोप है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल था।
विभागीय जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार, फरियादी जीवन रघुवंशी ने एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अवंतिका गैस एजेंसी के लिए नियमों के विपरीत फर्जी एनओसी जारी की गई, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।
विभागीय जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद मामला पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद भंवरकुआं थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
भोपाल से आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने मार्तंड सिरोलिया, पिता प्रेम प्रकाश सिरोलिया, निवासी त्रिवेणी अपार्टमेंट, रोहित नगर फेज-2, शाहपुरा (भोपाल) को गिरफ्तार किया। घटना के समय वह एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ था।
पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी एनओसी किन परिस्थितियों में जारी की गई, इसमें किन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही तथा इससे किसे लाभ पहुंचाया गया। मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान यदि अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!