चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: इस राज्य में मुख्य सचिव-डीजीपी समेत 6 अफसर बदले; आयोग बोला- चुनाव से दूर रहेंगे ये अफसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।
सिद्धनाथ गुप्ता को नया डीजीपी बनाया
आयोग के आदेश के मुताबिक पियूष पांडेय की जगह सिद्धनाथ गुप्ता को नया डीजीपी बनाया गया है। वहीं राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाकर उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस दुष्यंत नरियाला को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया
इसके अलावा सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के स्थान पर 1997 बैच की आईएएस संघमित्रा घोष को नई गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
आयोग ने स्पष्ट की यह बात
आयोग ने नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तथा आईजीपी (कानून-व्यवस्था) बनाया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
दो चरणों में होगा मतदान
चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल समेत तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
तैयारियों की समीक्षा के बाद फैसला
चुनाव आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में प्रशासनिक तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
राज्यपाल पद पर भी हाल में बदलाव
इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह आर. एन. रवि को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बोस नवंबर 2022 में राज्यपाल बने थे। उनके कार्यकाल के दौरान कई बार राजभवन और राज्य सरकार के बीच मतभेद भी सामने आए थे।
14 साल से सत्ता में ममता
पश्चिम बंगाल में पिछले 14 वर्षों से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। आगामी चुनाव में उनकी पार्टी आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की मुख्य टक्कर भाजपा से मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!