अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत: 90% ई-अटेंडेंस की शर्त खत्म; अब मिलेंगी 10 दिन की आकस्मिक छुट्टियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने अतिथि शिक्षकों के लिए 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अब अतिथि शिक्षकों को एक शैक्षणिक सत्र में 10 दिन का आकस्मिक अवकाश भी मिलेगा। इस फैसले से उन शिक्षकों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जो कम ई-अटेंडेंस के कारण दोबारा अपने स्कूलों में ज्वाइन नहीं कर पा रहे थे।
90% ई-अटेंडेंस की बाध्यता खत्म
अब तक जिन अतिथि शिक्षकों की पिछले सत्र में 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस दर्ज थी, उन्हें उसी स्कूल में दोबारा ज्वाइनिंग नहीं मिल रही थी, जबकि वहां शिक्षकों के पद खाली थे। विभाग के नए आदेश के बाद यह शर्त हटा दी गई है, जिससे ऐसे शिक्षक अब आसानी से अपने स्कूलों में दोबारा कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे।
शपथ पत्र की प्रक्रिया से भी मिली राहत
नए फैसले के बाद अतिथि शिक्षकों को पहले की तरह शपथ पत्र और अतिरिक्त औपचारिकताओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। विभागीय प्रक्रिया सरल होने से ज्वाइनिंग भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा से बढ़ेगी सुविधा
राज्य सरकार ने अतिथि शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें प्रति शैक्षणिक सत्र 10 दिन का आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। इससे शिक्षकों को निजी और पारिवारिक आवश्यकताओं के दौरान अवकाश लेने में सुविधा मिलेगी और उन्हें वेतन या ज्वाइनिंग को लेकर अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!