छात्रों के लिए बड़ी राहत: दुर्घटना; दिव्यांगता और पिता के निधन पर मिलेगी आर्थिक सहायता, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने अपने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) और संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता योजना को जारी रखने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय अगस्त से इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसके तहत पात्र छात्रों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
50 हजार तक की सहायता
योजना के तहत यदि कोई छात्र दुर्घटना में घायल होता है, तो उसके इलाज के लिए अधिकतम 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, यदि किसी छात्र की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
पिता के निधन पर हर साल 10 हजार रुपए
विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों के लिए भी विशेष प्रावधान किया है, जिनके पिता का निधन हो चुका है। पात्र विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के तीनों वर्षों तक प्रति वर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।
दिव्यांग छात्रों को भी मिलेगा लाभ
आर्थिक सहायता योजना में दिव्यांग विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को 10 हजार रुपए, जबकि 50 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले छात्रों को 7500 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
विश्वविद्यालय के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी। छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने के लिए करीब 60 दिन का समय दिया जाएगा। DAVV प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष पात्र छात्रों के सभी आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निराकरण कर जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!