कल कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: इस वर्ग की समस्या पर महाजाम की तैयारी; इतने जिलों में यातायात हो सकता है प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस गुरुवार 7 मई को बड़े आंदोलन की तैयारी में है। किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी प्रदेशभर में 7 अलग-अलग स्थानों पर नेशनल हाईवे जाम करेगी। इस आंदोलन से 11 जिलों के करीब 747 किलोमीटर क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। आंदोलन की घोषणा वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को भोपाल में की।
बुधवार को प्रेसवार्ता में पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। बार-बार खरीदी और स्लॉट बुकिंग की तारीखें बढ़ाने से सरकारी तंत्र की कमजोरी उजागर हो गई है। उन्होंने बताया कि खरीदी के शुरुआती 14 दिनों में मात्र 9.30 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान स्लॉट बुकिंग, पंजीयन पर्ची अपलोड और भुगतान में देरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कांग्रेस का यह भी आरोप है कि खरीदी केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। किसानों को कई-कई दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सड़कों पर इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मजबूर किसान सरकारी समर्थन मूल्य के बजाय 1800 से 2022 रुपए प्रति क्विंटल के औने-पौने भाव पर व्यापारियों को गेहूं बेचने पर विवश हैं।
कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि किसानों को 2625 रुपए प्रति क्विंटल का उचित भाव दिया जाए और कम कीमत पर बेचे गए गेहूं का अंतर भावांतर योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में डाला जाए। इसके अलावा मूंग और सोयाबीन के दामों पर भी सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा गया है।
जाम के लिए सात स्थान तय किए गए हैं। शाजापुर में देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर और रायसेन के कार्यकर्ता शामिल होंगे और यहां प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। खलघाट में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ के कार्यकर्ता जुटेंगे, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री बाला बच्चन व सचिन यादव नेतृत्व करेंगे। ग्वालियर में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, मुरैना में गोविंद सिंह और हेमंत कटारे, इंदौर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और गुना में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभालेंगे।
आंदोलन की भनक लगते ही प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 747 किलोमीटर के दायरे में यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। गुरुवार का यह आंदोलन किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी कोशिश मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!