पंचतत्व में विलीन हुईं भूमि और उर्मिला: दौसा बस अग्निकांड; मुस्कुराते हुए आना था, राख बनकर लौटीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिजन चेहरा तक नहीं देख सके, नम आंखों से अस्थियों को मुखाग्नि
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दौसा में हुए भीषण बस अग्निकांड की आग भले बुझ चुकी हो, लेकिन जख्म अब भी धधक रहे हैं। इंदौर की इंजीनियरिंग छात्रा भूमि भोर और चारधाम यात्रा से लौट रहीं निर्मला गुप्ता कल रात राख बनकर लौटीं।
दोनों के शव इतने पूरी तरह जल चुके थे। कि पहचान डीएनए जांच से हो सकी। आज सुबह जब दोनों की अंतिम यात्रा निकलीं तो हर आंख नम थी। परिजन अस्थियों को कांपते हाथों से लेकर मुक्तिधाम पहुंचे और विदाई दी।
ऋषिकेश से इंदौर के लिए निकली हंस ट्रेवल्स की बस दौसा के पास ट्रेलर से टकराकर मिनटों में आग का गोला बन गई थी। आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक घायल हुए। इनमें छह की जलने से मौत हुई, जिनमें मेघूदत नगर निवासी इंजीनियरिंग छात्रा भूमि पिता भारत भोर (20) और देवेंद्र नगर (अन्नपूर्णा पॉवर हाउस के आगे ) रहने वाले पत्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता (चंदू काका) की पत्नी निर्मला (65) शामिल हैं।
कल डीएनए जांच में अवशेषों की पहचान के बाद देर रात परिजन दोनों के अवशेष लेकर लौटे। आज सुबह दोनों का अलग-अलग मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार किया गया।
भूमि भोर की अंतिम यात्रा करीब नौ बजे मेघदूत नगर स्थित घर से भमोरी मुक्तिधाम पहुंची। पूरे रास्ते माहौल गमगीन रहा और परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थमे। वैदिक रीति-रिवाज से भूमि के सबसे छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
उधर, निर्मला गुप्ता के अवशेष भी उनके देवेंद्र नगर स्थित निवास से रीजनल पार्क मुक्तिधाम ले जाए गए। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और शुभचिंतक शामिल हुए। शोकाकुल माहौल में अंतिम विदाई दी गई।
सीट में फंस गई थी भूमि
हादसे से बचीं भूमि की बहन लिजा सदमे में है। उसका कहना है टक्कर के बाद बस में धुआं भर गया था। पलों में आग फैल गई। उसने भूमि को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह सीट में फंसी थी। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि उसे मजबूरन बस से बाहर निकलना पड़ा।
लिजा के मुताबिक चालक भी आग की लपटों में घिर गया था और आखिरी वक्त तक मदद की गुहार लगाता रहा। उस मंजर की भयावह यादें अब भी बचे यात्रियों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!