खबर
Top News

भोजशाला विवाद: पीछे की जमीन पर नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष राजी; स्थानीयों ने निजी जमीन बताकर उठाई आपत्ति, भारी पुलिस बल तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 10:55 am
शेयर करें:
भोजशाला विवाद

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला परिसर से जुड़े विवाद में गुरुवार देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद नमाज के लिए भोजशाला के पीछे प्रस्तावित स्थान पर सहमति बनी। हालांकि शुक्रवार सुबह स्थल का निरीक्षण करने के बाद ही मुस्लिम पक्ष अंतिम निर्णय लेने की बात कह रहा है।

इस बीच प्रस्तावित भूमि को लेकर स्थानीय हिंदू समाज के कुछ लोगों ने इसे निजी जमीन बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

मुस्लिम पक्ष पहले करेगा स्थल का निरीक्षण
कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने बताया कि प्रशासन सुबह 11 बजे प्रस्तावित स्थल की स्थिति दिखाएगा। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण जमीन गीली है, इसलिए व्यवस्थाओं और स्थल की वास्तविक स्थिति देखने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

स्थानीयों ने निजी जमीन होने का दावा किया
दूसरी ओर, प्रस्तावित नमाज स्थल के आसपास रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि संबंधित भूमि उनकी निजी कृषि भूमि है। उनका कहना है कि निजी जमीन पर नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विरोध के चलते क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

5 अगस्त की सुनवाई पर भी नजर
अब्दुल समद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश उनके पक्ष में है और वे इसे सकारात्मक मानते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब 5 अगस्त को प्रस्तावित अगली सुनवाई की तैयारी की जा रही है और उन्हें न्यायालय से अनुकूल निर्णय की उम्मीद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दोनों पक्षों के आवागमन और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन बारिश से प्रभावित जमीन को नमाज के लिए उपयुक्त बनाने की तैयारी भी कर रहा है।

अब सभी की नजर सुबह 11 बजे होने वाले स्थल निरीक्षण पर है। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रस्तावित स्थान पर दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा की जा सकेगी या नहीं।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 10 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 10 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 11 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 11 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 12 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 12 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 12 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 12 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 12 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 13 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 13 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 13 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 13 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 13 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 13 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 13 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 13 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 13 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 13 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!