खबर
Top News

इंदौर 2.0 मेट्रो सिटी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है भट्‌ट: क्रेडाई प्रॉपर्टी शो को शानदार प्रतिसाद; कल अंतिम दिन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जनवरी 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
इंदौर 2.0 मेट्रो सिटी बनने की ओर तेजी से अग्रसर है भट्‌ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे बड़े क्रेडाई प्रॉपर्टी शो को शहर का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। एमआर-10 स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर शो 26 जनवरी तक चलेगा, जहां विज़िटर्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर एक ही स्थान पर विभिन्न नामी डेवलपर्स के रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर पा रहे हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा ने न केवल विज़िटर्स के लिए शो में भाग लेना आसान बनाया है, बल्कि उन्हें अपने बजट और ज़रूरत के अनुसार रेडी टू मूव, अंडर कंस्ट्रक्शन और रेडी पज़ेशन प्रॉपर्टीज़ के विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। यह डेवलपर्स के लिए भी एक सशक्त मंच साबित हो रहा है, जहां वे सीधे ग्राहकों से संवाद कर अपने प्रोजेक्ट्स की विशेषताओं को प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस प्रॉपर्टी शो के प्रेज़ेंटिंग पार्टनर एमरल्ड ग्रुप और माइक्रो मिट्टी हैं। गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में स्काय अर्थ, लाभम, एम. झवेरी और एसएस इन्फिनिटस शामिल हैं,  सिल्वर स्पॉन्सर रुचि रियल्टी, शुभम ग्रुप, बीसीएम ग्रुप और ड्रीम ग्रुप हैं।

रियल एस्टेट नॉलेज सीरीज़ में विशेषज्ञों के विचार: रियल एस्टेट नॉलेज सीरीज़ में टियर 2/3 सिटीज में ग्रोथ पर शनिवा को सेमिनार में सीएनबीसी आवाज़ के एसोसिएट एग्जीक्यूटिव एडिटर विपिन भट्ट, पंकज तेखचंदानी–सीबीआरई, राजेश मेहता बीसीएम ग्रुप, निर्मल अग्रवाल अपोलो क्रिएशंस, मनीष शहरा रुचि रियल्टी, संदीप श्रीवास्तव क्लासिक ग्रुप, अतुल झवरं क्षंवर डेवलपर्स ने अपने विचार व्यक्त किया।

विपिन भट्ट,ने कहा इंदौर निश्चित रूप से अगला मेट्रो सिटी बनेगा। स्वच्छ शहर का टैग इसे एक बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त देता है। यदि नीतियों को और सकारात्मक बनाया जाए और रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएँ, तो इंदौर उच्च जीवन गुणवत्ता वाला शहर बन सकता है। इसमें भारत के भविष्य का शहर बनने की सभी आवश्यकताएँ मौजूद हैं।

पंकज तेखचंदानी ने कहा इंदौर, पुणे जैसा हो सकता है क्योंकि यहां की लाइफ स्टाइल अच्छी है, माइग्रेशन नहीं है, युवा यही रहना चाहते हैं। नौकरी के ज्यादा अवसर और वार्किंग पालिसी पाज़िटिव होना चाहिए। एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ हाई इनकम ग्रुप की सुविधाएं देना होगी और ऐसी सुविधाएं लाना होगी जिससे युवा पीढ़ी इंदौर शहर से बाहर ना जाएं।

बीसीएम ग्रुप के राजेश मेहता ने कहा यहां एजुकेशन, हॉस्पिटैलिटी, मेडिकल आदि वर्टिकल्स में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं। निर्मल अग्रवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर की अहमियत पर ज़ोर देते हुए कहा वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए मज़बूत सपोर्ट सिस्टम आवश्यक है।

वर्तमान में बीपीओ और आईटी सेक्टर प्रमुख उपभोक्ता हैं, लेकिन भविष्य में मांग में तेज़ वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके लिए हमें अभी से तैयार रहना होगा। अतुल झंवर ने शहरी नियोजन से जुड़ी चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित कर कहा एफएसआई और एफएआर में सुधार के साथ-साथ पार्किंग समस्या का समाधान बेहद ज़रूरी है।

पारदर्शी नियम और शर्तें निवेश को और अधिक बढ़ावा देंगी। रुचि रियल्टी के मनीष शहरा ने इंदौर की ब्रांडिंग सही तरीके से करने पर ज़ोर दिया। क्रेडाई प्रेसिडेंट संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि क्रेडाई हर पॉसिबल प्लेटफार्म पर इंदौर के ग्रोथ के लिए जरूरी नियमों के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने ग्राहकों को क्रेडाई प्रॉपर्टी फेयर का फ़ायदा उठाने का भी आह्वान किया।

विशेषज्ञों ने इंदौर के मेट्रो सिटी बनने के लिए इन बिंदुओं पर दिया जोर

नीति सुधार: निवेश और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने वाली नीतियाँ

रोज़गार सृजन: आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ का विस्तार

शहरी नियोजन: स्मार्ट सिटी पहल, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग समाधान

रियल एस्टेट आधुनिकीकरण: अद्यतन एफएसआई/एफएआर मानदंड और टिकाऊ आवास मॉडल

इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार: बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी को मज़बूत करना

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 5 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 5 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 6 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 8 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 8 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 8 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 8 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 9 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 9 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 9 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!