खबर
Top News

बरगी डैम क्रूज हादसा: को-पायलट का दावे के साथ खुलासा; एक इंजन धीमा था, नहीं मिला मौसम का कोई अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 मई 2026, 3:09 pm
शेयर करें:
बरगी डैम क्रूज हादसा

ख्रुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर नया खुलासा सामने आया है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोगों को बचा लिया गया था। अब क्रूज के को-पायलट महेश पटेल ने घटना को लेकर कई अहम बातें बताई हैं।

महेश पटेल, जो हादसे के समय क्रूज चला रहे थे, का कहना है कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी और अचानक बदले मौसम ने बड़ा रोल निभाया। उनके मुताबिक, क्रूज का एक इंजन पहले से ही स्लो चल रहा था और घटना के दौरान उसने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और क्रूज एक तरफ झुकते हुए डूबने लगा।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल की शाम करीब 5:16 बजे क्रूज रवाना हुआ था और लगभग 6:45 बजे वापस लौटते समय किनारे से महज 50 मीटर दूर था, तभी अचानक तेज आंधी चलने लगी। हवा की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख उन्होंने स्टाफ को तुरंत लाइफ जैकेट बांटने के निर्देश दिए, लेकिन कुछ ही पलों में क्रूज में पानी भरने लगा।

महेश के अनुसार, हादसे के समय वे आखिरी तक क्रूज के अंदर ही फंसे रहे और किसी को छोड़कर नहीं भागे। पानी भरने के बाद लहरों के दबाव से वे बाहर आ सके। उनका पैर रेलिंग में फंस गया था, जो पानी के तेज दबाव से छूटा। मेंटेनेंस को लेकर उन्होंने बताया कि क्रूज की आखिरी बार सर्विसिंग करीब 3 साल पहले हुई थी। हालांकि छोटी-मोटी खराबियों को कंपनी के निर्देशानुसार ठीक किया जाता था।

मौसम को लेकर उन्होंने बड़ा सवाल उठाया। महेश का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह का यलो अलर्ट या खराब मौसम की सूचना नहीं दी गई थी। अगर स्पष्ट निर्देश मिलते, तो वे कभी भी क्रूज को पानी में नहीं उतारते।

हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए महेश पटेल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं, जांच जारी है कि हादसे के पीछे असली वजह तकनीकी लापरवाही थी, मौसम या प्रबंधन की चूक।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 8 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 8 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 8 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 8 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 9 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 9 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 9 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 9 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 9 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 10 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 10 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 10 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 10 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 10 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 10 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 10 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!