भाजपा नेता के लिए रात में खुला बैंक: प्रसाधन इस्तेमाल को लेकर शुरू हुई सियासी चर्चा; प्रबंधन को देना पड़ी सफाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
शहर में बुधवार रात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के दौरान एक सहकारी बैंक का ताला खोले जाने का मामला चर्चा में है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे मुरैना
बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एक कार्यक्रम में शामिल होने मुरैना पहुंचे थे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर (रामू भैया) सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम से पहले बैंक के सामने रुका काफिला
जानकारी के अनुसार, श्याम टेलर का मुख्य कार्यक्रम जीवाजीगंज स्थित गर्ग सेवा सदन में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम था। रात करीब 8:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले उनका काफिला व्यवसायिक एवं औद्योगिक सहकारी बैंक के सामने रुका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में बैंक के मुख्य गेट का चैनल और अंदर के ताले खोले गए, जिसके बाद कुछ लोग बैंक परिसर के भीतर जाते दिखाई दिए।
वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में श्याम टेलर, देवेंद्र सिंह तोमर और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोग बैंक परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ मिनट बाद सभी बाहर निकल आते हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही कि नेताओं ने बैंक परिसर के शौचालय का उपयोग किया था। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बैंक परिसर का उपयोग आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया
मामला सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन की ओर से भी स्पष्टीकरण दिया गया। बैंक प्रबंधक अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि केवल शौचालय तक पहुंच के लिए गैलरी का गेट खोला गया था। उनके अनुसार बैंक के संचालन या किसी वित्तीय गतिविधि से जुड़ा कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बैंक परिसर का उपयोग केवल आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया गया था।
भाजपा नेताओं का पक्ष
भाजयुमो के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल शौचालय की आवश्यकता थी। इसी कारण बैंक परिसर का उपयोग किया गया। उनका दावा है कि बैंक में किसी अन्य उद्देश्य से प्रवेश नहीं किया गया और न ही कोई आधिकारिक या वित्तीय गतिविधि हुई।
उठ रहे हैं सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है कि निर्धारित बैंकिंग समय समाप्त होने के बाद किसी बैंक परिसर को इस प्रकार खोला जाना उचित था या नहीं।
कुछ लोगों का मानना है कि यह केवल सुविधा उपलब्ध कराने का मामला है, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संस्थानों और सहकारी बैंकों के उपयोग को लेकर स्पष्ट नियमों का पालन होना चाहिए।
फिलहाल मामले में किसी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद यह घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!