बैंककर्मी की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने ऐसे उतारा मौत के घाट; इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तपेश्वरी बाग क्षेत्र में बैंककर्मी पलक केशव (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मयंक शाक्य को दतिया से हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
किराए के कमरे में मिला था शव
शनिवार रात पलक का शव उसके किराए के कमरे में मिला था। वह हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली थी और इंदौर में बैंक में कार्यरत थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
सीसीटीवी और कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी मनोज सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। जांच के दौरान घटना से एक दिन पहले पलक से मिलने आए युवक की पहचान दतिया निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे दतिया से गिरफ्तार कर लिया।
पांच साल से थी पहचान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, पलक और मयंक पिछले करीब पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी शादी करना चाहता था, जबकि युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पर हत्या करने का आरोप है।
हादसा दिखाने की कोशिश का आरोप
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घटना को हादसा या आगजनी का रूप देने का प्रयास किया। जांच के दौरान कमरे में पेट्रोल छिड़कने के संकेत मिले, जबकि रसोई का गैस बर्नर भी खुला पाया गया। मृतका के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो दिन पुराना था। फिलहाल आरोपी को इंदौर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल:जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर

वाटर हाॅर्वेस्टिंग और शिकायतों पर आयुक्त हुए सख्त:क्षितिज सिंघल ने ली मैराथन समीक्षा बैठक

ट्रेंचिंग ग्राउंड टंकी में दो दिन से पड़ा हुआ है मरा हुआ कुत्ता:सड़ा हुआ पानी पी रहे पीएम आवास योजना के रहवासी

पीओके को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखने पर भारत की आपत्ति:कहा; यह हमारा अभिन्न हिस्सा

हथियार सप्लाई चेन पर एसटीएफ ने बोला धावा:पांच देसी पिस्टलों के साथ दो तस्कर दबोचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!