बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: वैयक्तिक सहायक ने कबूला जुर्म; अब डीवीआर से होंगे बड़े खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गोपेश्वर।
बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। एसआईटी को अब CCTV कैमरों की DVR रिकवर होने का इंतजार है। DVR को जांच के लिए देहरादून स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है। इसके रिकवर होने पर मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया
इधर, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति भी मामले की पड़ताल कर रही है। समिति ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के दो लेखाकर्मियों और तोसाखना से जुड़े कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मुख्य आरोपी ने कबूली थी चढ़ावे से चोरी की बात
जांच के दौरान मुख्य आरोपी और वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल ने रिमांड के दौरान एसआईटी के सामने कथित तौर पर दान-चढ़ावे से चोरी करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद जांच एजेंसी अब उसके बैंक खातों और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक, जांच में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पुलिस संबंधित रिकॉर्ड और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
45 दिन में से सिर्फ 13 दिन की फुटेज मिली
मामले में CCTV फुटेज जांच का अहम हिस्सा बन गई है। BKTC ने एसआईटी को फिलहाल 13 दिन की फुटेज उपलब्ध कराई है, जबकि शेष 32 दिन की फुटेज गायब बताई जा रही है। बताया गया है कि पहले मंदिर समिति की ओर से 45 दिन की फुटेज सुरक्षित होने की बात कही गई थी।
बाद में तकनीकी कारणों से फुटेज गायब होने की जानकारी दी गई। अब FSL में भेजी गई DVR से फुटेज रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।
पुराने वर्षों के चढ़ावे का रिकॉर्ड भी खंगाल रही SIT
एसआईटी ने इस वर्ष प्राप्त दान-चढ़ावे के रिकॉर्ड का खजाने से मिलान कर लिया है। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पिछले वर्षों के दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित गड़बड़ी केवल मौजूदा अवधि तक सीमित थी या पिछले वर्षों में भी दान और चढ़ावे के हिसाब में अनियमितता हुई है।
VIP प्रोटोकॉल में गड़बड़ी की भी जांच
गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रभारी मंदिर अधिकारी और VIP प्रोटोकॉल से जुड़े तीन कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों ने प्रोटोकॉल से जुड़ी कथित अनियमितताओं के लिए प्रमोद नौटियाल को जिम्मेदार बताया है।
हिसाब की भी पड़ताल करेगी
उनका कहना है कि VIP और VVIP प्रोटोकॉल नौटियाल के हस्ताक्षर से तय होता था और शुल्क भी उसके निर्देश पर वसूला जाता था। जांच समिति अब लेखा और तोसाखना से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ कर वित्तीय रिकॉर्ड और सामग्री के हिसाब की भी पड़ताल करेगी।
संबंधित समाचार

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!