सुविधाओं में पिछड़ा एयरपोर्ट: रैंकिंग में बड़ी गिरावट; टॉप-10 से बाहर हुआ शहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब हवाई सेवाओं के मामले में पिछड़ता नजर आ रहा है। यात्री सुविधाओं का स्तर गिरने के कारण देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स की रैंकिंग में इसे बड़ा झटका लगा है।
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा जारी 2026 की पहली तिमाही (जनवरी–मार्च) की एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट 13वें स्थान पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि 2025 की अंतिम तिमाही में यह देश में छठे पायदान पर था, लेकिन महज तीन महीने में ही रैंकिंग में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
सर्वे के अनुसार इंदौर को 5 में से 4.87 अंक मिले हैं। वहीं पुणे एयरपोर्ट 4.96 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि चेन्नई 4.95 अंकों के साथ दूसरे और गोवा 4.94 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
इंदौर की गिरावट का मुख्य कारण यात्रियों का असंतोष रहा है। सर्वे के 31 पैरामीटर्स में से 28 पर एयरपोर्ट को कम अंक मिले। यात्रियों ने खासतौर पर साफ-सफाई, वाई-फाई कनेक्टिविटी, चार्जिंग स्टेशनों की कमी और मनोरंजन सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताई।
हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने हाल ही में ‘उड़ान कैफे’ शुरू किया और वेटिंग एरिया का विस्तार भी किया, लेकिन इन सुधारों का असर यात्रियों की संतुष्टि पर नहीं दिखा। स्वास्थ्य सुविधाएं, रेस्टोरेंट, सुरक्षा जांच स्टाफ का व्यवहार, साथ ही एयरपोर्ट तक पहुंचने के रास्ते और साइनज की कमी भी कम रेटिंग की बड़ी वजह बनी।
इस खराब प्रदर्शन के चलते इंदौर अब रायपुर, कालीकट, कोयंबत्तूर और भुवनेश्वर जैसे शहरों के एयरपोर्ट से भी पीछे हो गया है। गौरतलब है कि 2025 की वार्षिक रैंकिंग में इंदौर एयरपोर्ट देश में तीसरे स्थान पर था और उसे 4.92 अंक मिले थे। ऐसे में 2026 में शीर्ष स्थान की उम्मीद थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने तस्वीर बदल दी। अब 16 प्रमुख एयरपोर्ट्स की सूची में इंदौर से पीछे केवल श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर और अमृतसर ही रह गए हैं।
2026 की पहली तिमाही में शीर्ष पांच एयरपोर्ट्स में पुणे (4.96), चेन्नई (4.95), गोवा (4.94), वाराणसी (4.90) और त्रिची (4.90) शामिल रहे। ASQ सर्वे की इस रिपोर्ट का असर आने वाली तिमाहियों और वार्षिक रैंकिंग पर भी पड़ना तय माना जा रहा है, जो इंदौर की अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!