महिला से छेड़छाड़ पर बवाल: लोहे की रॉड से हमला; बीच सड़क पर चले लात-घूंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
शहर की व्यस्त घोड़ा चौपाटी पर मंगलवार को महिला से कथित छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए। बीच सड़क हुई इस मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
सड़क पर मचा हंगामा, लोग देखते रह गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार से पांच लोग सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो लोग लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर खड़ी एक स्कूटी भी धक्का लगने से सड़क पर गिर गई।
वायरल वीडियो में दिखा रॉड से हमला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में लोहे की रॉड दिखाई दे रही है, जिससे हमला किया गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कुछ देर तक कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत महिला से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर जांच
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!