टोल प्लाजा पर हमला: निहंग सिखों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना NH-44 मड़ई टोल प्लाजा पर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तीन वाहनों में सवार लोग बिना टोल चुकाए बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिफ्ट इंचार्ज पर हमला, मोबाइल छीनकर फरार
टोल कर्मचारियों के अनुसार, हमलावरों ने शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल पर हमला कर दिया। उन्हें तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन छीनकर सिवनी की ओर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश
पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में टोल प्लाजा मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी केपी धुर्वे के मुताबिक, शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हमलावर निहंग सिख थे, जो पंजाब से नांदेड़ की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!