खाद्य सुरक्षा टीम पर हमला: जुर्माना वसूलने पहुंची थी; दो अधिकारी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
थाटीपुर इलाके में जुर्माने की कार्रवाई करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर डेयरी संचालक ने हमला कर दिया। आरोप है कि संचालक ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला किया, जिससे दो अधिकारी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विभागीय कार्रवाई की जा रही थी
पुलिस के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अपर कलेक्टर के निर्देश पर वे खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड़, गिर्राज राजौरिया और गोविंद नारायण सरगैया के साथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे न्यू सुरेश नगर स्थित शिवानी दूध डेयरी पहुंचे थे। डेयरी संचालक महेश बघेल पर वर्ष 2025 में लगाए गए अर्थदंड की राशि जमा नहीं होने के कारण विभागीय कार्रवाई की जा रही थी।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बढ़ा विवाद
अधिकारियों ने संचालक से जुर्माने की राशि जमा करने या भुगतान नहीं होने की स्थिति में खाद्य कारोबार बंद करने की कार्रवाई के बारे में बताया। आरोप है कि यह सुनते ही महेश बघेल आक्रोशित हो गया और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
डंडे से हमला, अधिकारी लहूलुहान
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने डंडे से हमला कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड़ को घायल कर दिया। हमले में उनके कान के नीचे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता सतीश कुमार शर्मा को भी धक्का दिया गया, जिससे उनके घुटने में चोट आई।
धमकी देकर भगाने का आरोप
अधिकारियों का आरोप है कि महेश बघेल ने जुर्माना नहीं भरने की बात कहते हुए उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, नौकरी खत्म कराने और दोबारा कार्रवाई के लिए आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने आरोपी महेश बघेल निवासी न्यू सुरेश नगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!