विपक्ष के नेता का हमला: बोले- प्रधान को हटाना ही होगा; मंत्रालय बदलने से नहीं चलेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना ही होगा। केवल उनका मंत्रालय बदल देना स्वीकार्य नहीं होगा।
सरकार शिक्षा मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'सरकार सोच रही है कि धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं है। उन्हें पद से हटना ही होगा।'
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ AISA की तीन छात्राएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल की थी।
तीन मांगों पर अड़े राहुल, कहा- कोई समझौता नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें हैं और इन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पहली मांग: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।
दूसरी मांग: छात्र प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया।
तीसरी मांग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि 'मुझे इन युवाओं पर गर्व है। ये डरने वाले नहीं हैं और देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।'
एक दिन पहले भी साधा था निशाना
इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने उन्हें 'अपराधी शिक्षा मंत्री' बताते हुए कहा था कि देश की शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति के लिए वे जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
घायल छात्र को किया मीडिया के सामने पेश
राहुल गांधी ने शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्र साहिल लोचाब को भी मीडिया के सामने पेश किया था। उन्होंने साहिल के हाथ, पीठ और सीने पर लगे घाव दिखाते हुए दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पेलेट गन से वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
परिवार का दावा- आंख की रोशनी लौटने की संभावना बेहद कम
19 वर्षीय साहिल लोचाब, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ के निवासी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र हैं।
परिवार के अनुसार, 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से उनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। उनका इलाज एम्स के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में हुआ है।
परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की संभावना करीब 1 प्रतिशत है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर क्षति पहुंची है।
साहिल की मां ज्योति ने बताया कि उनका बेटा पहले भी छात्र आंदोलनों में शामिल होता रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था और इस बार भी अपनी पढ़ाई से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने गया था।
संबंधित समाचार

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!