खबर
Top News

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी: नाबालिग ने घर में घुसकर की; रोने की आवाज सुनकर खुली मां की नींद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

तड़के हुई घटना
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से भिंड निवासी एक परिवार गोला का मंदिर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। घटना के समय परिवार का मुखिया नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर था, जबकि घर में उसकी पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद खुली। महिला ने तत्काल स्थिति को देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद बच्ची के माता-पिता उसे लेकर गोला का मंदिर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 14 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

15 minutes ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

33 minutes ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

39 minutes ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 1 hour ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 1 hour ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 1 hour ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 2 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 2 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 2 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 2 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 2 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 2 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 2 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 2 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 2 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 3 hours ago
आइसक्रीम की दुकान पर रखे थे अवैध पटाखे
Top News

आइसक्रीम की दुकान पर रखे थे अवैध पटाखे:पल्हर नगर से 50 कार्टन जब्त; दीपावली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, दुकान संचालक को थाने ले गई पुलिस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!