कांग्रेस की जीत पर शहर में जश्न का माहौल: ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता; बांटी मिठाइयां, बोले- जनता ने बदलाव पर लगाई मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस बीच इंदौर में भी जश्न देखने को मिला।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और राहगीरों के बीच भी मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की।
कांग्रेस के समर्थन में लगे नारे
जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल की धुन पर नाचते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और प्रदेश नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दतिया की जनता का आभार जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दतिया के मतदाताओं ने कांग्रेस की नीतियों, संगठन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भरोसा जताया है।
उन्होंने इसे सिर्फ एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संदेश बताया।
अमन बजाज बोले- कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा
कांग्रेस कार्यकर्ता अमन बजाज ने कहा कि दतिया की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसका असर आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी दिखाई देगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, जनहित और जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसी विश्वास के साथ आने वाले चुनावों के लिए मैदान में उतरेंगे।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!