छात्र के साथ मारपीट: हाथ जोड़कर मंगवाई माफी; वीडियो बनाकर दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक दसवीं कक्षा के छात्र और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने पुरानी कहासुनी को लेकर दोनों को कैफे पर बुलाया मारपीट की।
हाथ जोड़कर माफी मंगवाई
इतना ही नहीं छात्र का वीडियो बनाकर उससे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घूरने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद
कनाड़िया थाना पुलिस के अनुसार, दसवीं कक्षा के छात्र अब्दुल राजिक ने शाहनवाज, आशिफ, आरिस और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्र ने बताया कि एक दिन पहले वह बाइक से नाहर शाह वाली दरगाह के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान शाहनवाज ने उसे रोककर पूछा कि वह उसे घूरकर क्यों देख रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
फोन कर कैफे पर बुलाया
शिकायत के अनुसार, अगले दिन शाहनवाज ने फोन कर राजिक को संचार नगर स्थित डांगी कैफे पर बुलाया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजिक अपने दोस्त अली के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शाहनवाज अपने साथियों के साथ पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा।
दोनों दोस्तों के साथ की मारपीट
कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मिलकर राजिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त अली को भी नहीं छोड़ा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वीडियो बनाया
पीड़ित छात्र का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में उससे हाथ जोड़कर माफी मंगवाई गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में उनकी ओर देखा या किसी से शिकायत की तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद छात्र अपने परिजनों के साथ कनाड़िया थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी और वीडियो की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आरोपियों द्वारा बनाए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!