भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति: सिसोदिया को इंदौर नगर और सिंगारे को ग्रामीण का मिला दायित्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति ने ये नियुक्तियां की गई हैं।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम के जारी पत्र के अनुसार इंदौर नगर के लिए थानसिंह सिसोदिया को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।जारी संगठनात्मक आदेश के अनुसार, थानसिंह सिसोदिया को उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी नियुक्ति से नगर स्तर पर जनजातीय वर्ग के बीच संगठन की पकड़ और मजबूत होगी। वहीं ग्रामीण इंदौर अध्यक्ष का दायित्व लक्ष्मण सिंगारे को सौंपा गया है। उनकी योग्यताओं और संगठन क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची में विभिन्न नगरों के अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं। इनमें ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण, सिवनी, श्योपुर और जबलपुर नगर के अध्यक्षों की नियुक्तियां शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जमीनी स्तर पर जनजातीय समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की है।
ग्वालियर नगर का दायित्व सुरेश मोंगिया को और ग्रामीण का दायित्व संजय आदिवासी को दिया गया है। सिवनी जिलाध्यक्ष अर्जुन उईको को बनाया गया है, जबकि श्योपुर जिलाध्यक्ष मोहर सिंह आदिवासी और जबलपुर नगर अध्यक्ष संतोषी ठाकुर को बनाया गया है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उद्देश्य राज्य में जनजातीय वर्ग के बीच सामाजिक और राजनीतिक सहभागिता को बढ़ाना है। इसी क्रम में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय करने की योजना है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में जनजातीय क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठकों को और तेज किया जाएगा। थानसिंह सिसोदिया की नियुक्ति को पार्टी के स्थानीय संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!