राम मंदिर ट्रस्ट में फिर बड़ा बदलाव: अब इनको किया जिम्मेदारी से मुक्त; नए नाम की तलाश शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलावों का सिलसिला जारी है। महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्वों में बदलाव के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी को भी राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पालक की भूमिका में नहीं रहेंगे
जानकारी के मुताबिक, भैयाजी जोशी अब राम मंदिर के पालक की भूमिका में नहीं रहेंगे। वे अब तक ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होते रहे हैं और संघ व ट्रस्ट के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
नए पालक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
भैयाजी जोशी के दायित्व से हटने के बाद अब नए पालक की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में कार्यरत एक वरिष्ठ प्रचारक का नाम इस जिम्मेदारी के लिए सबसे आगे चल रहा है। हालांकि ट्रस्ट या संघ की ओर से अभी नए पालक के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ट्रस्ट में लगातार हो रहे बदलाव
चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों में लगातार बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया था। अब भैयाजी जोशी को पालक की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने को भी इसी संगठनात्मक बदलाव की अहम कड़ी माना जा रहा है।
नए पालक के नाम पर नजर
राम मंदिर से जुड़े संगठनात्मक मामलों में पालक की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर हैं कि यह जिम्मेदारी किस वरिष्ठ पदाधिकारी को दी जाती है। नए पालक की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट और संगठन के बीच जिम्मेदारियों तथा समन्वय की नई व्यवस्था और स्पष्ट होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!