इस घाट पर फिर भीषण सड़क हादसा: वाहन आपस में भिड़े; युवती की मौत, एक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
इंदौर जिले के महू स्थित मानपुर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई फोरलेन के भेरू घाट पर शनिवार दोपहर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। घाट की ढलान पर चार से पांच वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में भोपाल की एक 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने बताया कि हादसे में नेहरू नगर, भोपाल निवासी रजनी पति विजय सिंह (34) और एस.के. राय (59) घायल हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि एस.के. राय का इलाज जारी है।
घाट की ढलान पर हुई टक्कर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भेरू घाट की ढलान पर एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे आ रहे वाहनों की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी और एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा।
कुछ देर तक बाधित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद आगरा-मुंबई फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
एडिशनल एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी राज किशन भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से हादसे की जानकारी लेकर जांच के निर्देश दिए।
भेरू घाट बना हादसों का हॉटस्पॉट
भेरू घाट की ढलान लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील मानी जाती है। तीखा ढलान, तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!