युवा मोर्चा अध्यक्ष बन सकते हैं अमित, मयूरेश, धीरज या फिर अमित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता युवा मोर्चा नगराध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर स्थिति साफ होने लगी है। इस पद के लिए दावा तो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 का है, जिसके हिसाब से अमित सिंह का दावा सबसे मजबूत है।
हालांकि कल मयूरेश पिंगले के नाम पर सहमति बनने के आसार नजर आए। वहीं मौजूदा युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर भी अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार बताए जा रहे हैं। उनके पास युवाओं की फौज मौजूद है, साथ ही धनबल और बाहुबल से भी वह सक्षम है, जिसके चलते वे युवा मौर्चा काे अच्छे से चला सकते हैं।
धीरज की ताजपोशी सभी को चौका सकती है। जल्द ही इस पद के लिए फैसला होने की पूरी उम्मीद है।
सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र-1 से भाजपा ओबीसी मोर्चा को नगराध्यक्ष मिल चुका है। क्षेत्र-2 से अजा मोर्चा, क्षेत्र-3 से महिला मोर्चा नगराध्यक्ष बनना तय है। क्षेत्र-4 से एससी मोर्चा नगराध्यक्ष बनाया जा चुका है और बचे क्षेत्र-5 व राऊ, तो राऊ से दो बार नगराध्यक्ष बन चुका है।
इस लिहाज से देखा जाए तो भाजयुमो नगराध्यक्ष पद पर सबसे बड़ा दावा क्षेत्र-5 का है। यहां से विधायक महेंद्र हार्डिया के समर्थन से अमितसिंह कुशवाह की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा सकती है। हालांकि कल इस पद के लिए मयूरेश पिंगले का नाम चला और कहा जा रहा है कि इस पर सहमति बन गई है। इसका मतलब ये है कि अमित सिंह और मयूरेश के बीच में ही फैसला होना है। बाकी दावेदार फिलहाल किनारे हो गए हैं।
माना जा रहा है कि आज-कल में इस पद की घोषणा हो जाएगी। अमित सिंह के पक्ष में विधायक महेंद्र हार्डिया तो लॉबिंग कर ही रहे हैं, नगर प्रभारी राजेशसिंह सोलंकी ने भी हामी भर दी है। राजपूत समाज के लोग भी अमित सिंह को इस पद पर बैठाने के लिए प्रयासरत हैं।
दरअसल, नेताओं की चिंता है कि ऐसा सर्वमान्य नाम घोषित हो, जिस पर कोई विवाद या असंतोष न हो। ढाई साल बाद पार्टी को चुनाव में जाना है, इसलिए कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। केवल व्यक्तिगत लोकप्रियता ही नहीं, संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं से संवाद,चुनावी प्रबंधन और नेतृत्व कौशल भी देखा जा रहा है।
ऐसे चेहरे पर चर्चा
संगठन ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो लंबे समय से पार्टीके लिए सक्रिय रहा हो, संगठनात्मक अनुभव रखता हो और सभी गुटों के बीच स्वीकार्यता भी रखता हो। इस बार नेतृत्व ऐसा फैसला लेना चाहता है, जिससे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
पिंगले अभी नगर महामंत्री हैं और उनके नाम पर सहमति बन जाने की खबरें आ रही हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
उनके अलावा अमित पालीवाल और अक्षांशु तिवारी के भी नाम हैं। तिवारी कांग्रेस नेता के बेटे हैं और पूर्व में खबर आई थी कि पिता ने उनके लिए भाजपा नेताओं से सेटिंग की है। तिवारी भी अभी महामंत्री हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!