शासकीय जमीन पर प्लॉट बेचने का आरोप शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने का दावा: कलेक्टर के सख्त निर्देश हवा में; अलवासा में सरकारी भूमि की कथित अवैध प्लॉटिंग का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

• तहसीलदार पर शिकायत वापस लेने का आरोप; एसडीएम बोले-जांच जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कॉलोनाइजेशन के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि जहां भी अवैध अतिक्रमण दिखाई दे, वहां बिना किसी विलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सांवेर विधानसभा के हातोद तहसील क्षेत्र से सामने आए एक मामले ने इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायतकर्ता अंकित धुलधोये ने आरोप लगाया है कि ग्राम अलवासा के खसरा क्रमांक 78/2 की शासकीय भूमि पर मलखान सिंह पिता सौदान सिंह एवं सरपंच की कथित मिलीभगत से छोटे-छोटे भूखंड तैयार कर नोटरी के माध्यम से भोले-भाले लोगों को लाखों रुपए लेकर बेचे जा रहे हैं। आरोप है कि सरकारी जमीन को निजी संपत्ति बताकर लोगों को कम कीमत में प्लॉट का लालच दिया जा रहा है।
फर्जी अतिक्रमण कार्रवाई दिखाई: शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से करने पर कार्रवाई करने के बजाय संबंधित तहसीलदार द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया।
उन्होंने इस संबंध में थाना स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि जब शिकायत वापस नहीं ली गई तो कथित रूप से फर्जी अतिक्रमण कार्रवाई दिखाकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को भी भ्रामक जानकारी भेजी गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकार जहां मध्यप्रदेश कॉलोनी अधिनियम-2026 के माध्यम से भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर शासकीय भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग का कारोबार जारी है।
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे भूखंड खरीदने वाले लोगों को भविष्य में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है और उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी भी दांव पर लग सकती है।
मामले में एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने स्वीकारा कि शिकायत उनके संज्ञान में है तथा पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निर्देशों के बाद उठे अहम सवाल
• कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शासकीय भूमि पर कथित अवैध प्लॉटिंग कैसे जारी रही?
• यदि भूमि शासकीय है तो कथित विक्रय रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
• शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होगी या नहीं?
• यदि किसी राजस्व अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत का खुलासा होता है तो क्या कलेक्टर के निर्देशानुसार उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी?
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!