होटल में अवैध गतिविधियों के आरोप पर बवाल: कॉलोनीवासियों ने किया हंगामा; एसपी ने दिया जांच का आश्वासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के धनवंतरी नगर स्थित होटल सिटी मैक्स में ओयो बुकिंग की आड़ में कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित होने के आरोप को लेकर मंगलवार शाम स्थानीय रहवासियों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज होकर लोगों ने होटल का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि एसपी ने जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
होटल के बाहर जुटी भीड़, किया विरोध प्रदर्शन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने होटल के बाहर मौजूद लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। कुछ प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने होटल प्रबंधन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
रहवासियों का दावा- लंबे समय से कर रहे शिकायत
कॉलोनीवासियों का कहना है कि होटल के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे स्थानीय परिवारों, महिलाओं और बच्चों को असुविधा होती है।रहवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर, एसपी, सीएसपी, नगर निगम सहित अन्य अधिकारियों को कई बार शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कथित देह व्यापार के आरोप, आधिकारिक पुष्टि नहीं
प्रदर्शनकारियों ने होटल की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
होटल संचालन की अनुमति पर भी उठाए सवाल
स्थानीय निवासी बी.के. उसरेठे ने आरोप लगाया कि होटल में सुबह से देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं और विरोध करने वालों को धमकियां भी मिलती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिहायशी कॉलोनी में होटल संचालन की अनुमति कैसे दी गई।
एसपी बोले- होगी निष्पक्ष जांच
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है। उनका कहना है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!