देवी धाम में भ्रष्टाचार का आरोप: कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने उठाए सवाल; की ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और अभिनेता विक्रम शर्मा मस्ताल ने सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए वित्तीय पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रशासन में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
राम मंदिर में हुए भ्रष्टाचार का जिक्र किया
विक्रम शर्मा मस्ताल ने मंगलवार को वीडियो जारी कर सनातनियों की आस्था के प्रमुख केंद्र अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित भ्रष्टाचार का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वहां वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले सामने आए हैं, ठीक उसी तरह का बड़ा गबन बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सलकनपुर धाम में भी हुआ है।
बड़ी चोरी की घटना का हवाला दिया
मस्ताल ने मंदिर में पहले हुई एक बड़ी चोरी की घटना का हवाला देते हुए शासन-प्रशासन से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने जानना चाहा कि मंदिर जैसे कड़ी सुरक्षा वाले स्थान पर इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई और इसके लिए जिम्मेदार सुरक्षा चूक क्या थी।
स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया
चोरी में कितना पैसा गया और मंदिर में कितना पैसा आया, इसका अभी तक जनता के सामने कोई स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में प्रतिवर्ष आने वाले करोड़ों रुपए के चढ़ावे और दान का पैसा कहां इस्तेमाल किया जाता है, इसका कोई भी लेखा-जोखा सनातनी जनता के साथ साझा नहीं किया जाता।
पैसे का उपयोग कहां और किस रूप में किया जा रहा
यह पैसा किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों सनातनियों की आस्था की गाढ़ी कमाई का पैसा है। जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि इस पैसे का उपयोग कहां और किस रूप में किया जा रहा है। विक्रम मस्ताल ने मंदिर प्रबंधन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से इस प्रसिद्ध आस्था के केंद्र पर केवल एक ही परिवार या एक ही संस्था के लोगों का वर्चस्व और कब्ज़ा बना हुआ है।
पारदर्शी व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा
इसमें किसी भी प्रकार की लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विक्रम मस्ताल ने देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर से अनुरोध किया है कि सलकनपुर मंदिर में हुए वित्तीय गबन की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि मंदिर की वार्षिक आय और व्यय का समूचा विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!