गिरफ्तार छात्र नेताओं के आरोप: 'बातचीत के बहाने बुलाया; फिर जेल भेज दिया', पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
NEET पेपर लीक के विरोध में 23 जुलाई को प्रस्तावित 'न्याय यात्रा' से पहले गिरफ्तार किए गए छह छात्र नेताओं ने रिहाई के बाद इंदौर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्र नेताओं का दावा है कि उन्हें डीसीपी से चर्चा के बहाने बुलाया गया, लेकिन बाद में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया, अपशब्द कहे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
'चर्चा के नाम पर बुलाया, फिर थाने पहुंचा दिया'
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेता राधे जाट ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि न्याय यात्रा को लेकर डीसीपी से बातचीत कराई जाएगी। इसी विश्वास में वे पुलिस के साथ चले गए।
उनका आरोप है कि रास्ते में उनके मोबाइल फोन बंद करा दिए गए और पहले जिला अस्पताल चौकी, फिर चंदन नगर थाने ले जाया गया। अगले दिन मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें एसीपी जूनी इंदौर के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
'यात्रा की जानकारी पहले ही पुलिस को दे दी थी'
राधे जाट का कहना है कि उन्होंने न्याय यात्रा से पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर अनुमति मांगी थी और एसीपी को कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा भी दी थी। उनके अनुसार, यात्रा में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना थी, उन्होंने प्रशासन से पूरा सहयोग किया था।
'अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया'
छात्र नेताओं का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सुरेंद्र यादव के साथ पुलिस ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उनका कहना है कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, मानो वे गंभीर अपराधी हों।
इस मामले में विजय चौधरी, चंद्रशेखर गुर्जर, गौरव परिहार और हरिप्रपन्न गोस्वामी समेत कुल छह छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
'चार दिन तक परिवार को नहीं दी जानकारी'
रिहा हुए छात्रों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद चार दिनों तक उनके परिवारों को यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। उनका कहना है कि रिहाई के समय उनसे बॉन्ड ओवर भी भरवाया गया।
छात्र नेताओं ने कहा कि वे पहले भी MPPSC, पटवारी भर्ती परीक्षा और अन्य छात्र आंदोलनों में हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी उनके साथ इस तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
कमिश्नरी व्यवस्था और धारा 151 पर उठाए सवाल
छात्र नेताओं ने इंदौर में लागू कमिश्नरी व्यवस्था और धारा 151 के कथित दुरुपयोग की समीक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि गिरफ्तारी के दौरान या उसके बाद किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया और न ही उनका हालचाल जाना।
पुलिस का पक्ष आना बाकी
फिलहाल इन आरोपों पर इंदौर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में छात्र नेताओं के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। यदि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी होता है, तो उससे स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!