शराब की महफिल बनी मौत की वजह: 400 कैमरों ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या करना स्वीकारा
30 संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद रायसेन के शातिर आरोपी को बायपास से दबोचा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया और एक व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
वारदात के बाद आरोपी बिना कोई डिजिटल सुराग छोड़े फरार हो गया, लेकिन इंदौर पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को धरदबोचा।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों उज्जैन निवासी महेश मालवीय का लहूलुहान शव सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरुआत में पुलिस के पास कोई प्रत्यक्ष सुराग नहीं था जिसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम तक के करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 30 संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस की नजर रायसेन निवासी आशीष उर्फ चंदू (30) पर जाकर टिक गई।
आरोपी मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना आसान नहीं था। इसके बावजूद मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के दम पर पुलिस ने 30 जुलाई को इंदौर बायपास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ईंट से वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष उर्फ चंदू पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ रायसेन के मंडीदीप, जीआरपी उज्जैन और भोपाल के बागसेवनिया थाने में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!