खबर
Top News

अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा: 15 साल के करियर पर लगाया विराम; बोले-अब आगे बढ़ने का समय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 11:24 am
शेयर करें:
अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके रहाणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी।

रहाणे ने कहा कि उनके जीवन और क्रिकेट करियर का यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और उन्हें लगता है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।

'हर शुरुआत का एक अंत होता है'
अपने वीडियो संदेश में रहाणे ने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी होता है। जब वह समय आता है तो उसका सम्मान करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैंने अपनी बल्लेबाजी में हमेशा सही टाइमिंग को महत्व दिया है और आज मुझे लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। उनके इस भावुक संदेश के बाद क्रिकेट जगत से उन्हें शुभकामनाएं मिलने लगीं।

क्रिकेट से रिश्ता रहेगा कायम
संन्यास के बाद अपनी योजनाओं पर बात करते हुए रहाणे ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट से उनका जुड़ाव समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका अध्याय भले ही खत्म हो रहा हो, लेकिन खेल के साथ उनकी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। वह युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे, अपने अनुभव साझा करेंगे और क्रिकेट को कुछ लौटाने का प्रयास करेंगे, जिसने उन्हें पहचान और सम्मान दिया।

2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरा बना करियर का सबसे सुनहरा अध्याय
रहाणे के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जाता है। एडिलेड टेस्ट में भारत के मात्र 36 रन पर ऑलआउट होने और नियमित कप्तान विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली। मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक लगाया और भारत को यादगार जीत दिलाते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कराई। इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इसके बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का गाबा में 32 वर्षों से चला आ रहा अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया। यह श्रृंखला भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज में गिनी जाती है।

2011 में किया था अंतरराष्ट्रीय पदार्पण
अजिंक्य रहाणे ने अगस्त 2011 में इंग्लैंड दौरे पर टी-20 और वनडे क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। टी-20 डेब्यू: 31 अगस्त 2011, इंग्लैंड के खिलाफ, मैनचेस्टर। वनडे डेब्यू: 3 सितंबर 2011, इंग्लैंड के खिलाफ, चेस्टर-ले-स्ट्रीट। टेस्ट डेब्यू: 22 मार्च 2013, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, नई दिल्ली।

उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला। वनडे में आखिरी मुकाबला फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम मैच अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

कप्तान के रूप में भी रहा शानदार रिकॉर्ड
रहाणे ने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में भारत की कप्तानी की और उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा। टेस्ट: 6 मैचों में कप्तानी, 4 जीत और 2 ड्रॉ। वनडे: 3 मैचों में कप्तानी, तीनों में जीत। टी-20 अंतरराष्ट्रीय: 2 मैचों में कप्तानी, 1 जीत और 1 हार।

भारतीय क्रिकेट में रहाणे का योगदान
अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है। विदेशी परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा। शांत स्वभाव, अनुशासित बल्लेबाजी और दबाव की परिस्थितियों में टीम का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाया।

विशेषकर 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी कप्तानी और मेलबर्न टेस्ट की शतकीय पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास की यादगार उपलब्धियों में हमेशा शामिल रहेगी। अब उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अध्याय का समापन हो गया है।

संबंधित समाचार

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

13 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

25 minutes ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

32 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

39 minutes ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

44 minutes ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 17 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 18 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 18 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 18 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 18 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 19 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 19 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 19 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 19 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 19 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 19 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 19 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!