कृषि मंत्री की अफसरों को चेतावनी: कहा- पॉजिटिव माइंडसेट के साथ काम करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर में आयोजित जनकल्याण शिविर के दौरान अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनहितकारी योजनाओं को लेकर कई घोषणाएं की
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा पर कोई भी अधिकारी पलीता लगाने की कोशिश न करे। इछावर के आजाद चौक में आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं।
21 हजार लोगों का सर्वे पूरा हो चुका
प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 21 हजार लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है और अब पात्र हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई पात्र लोगों के नाम विभिन्न कारणों से सूची से बाहर कर दिए जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसी स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष जांच होगी और किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा।
36 नई सड़कों के स्वीकृति पत्र सौंपे गए
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 36 गांवों को जोड़ने वाली 36 नई सड़कों के स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को आवश्यकीय सेवाओं तक पहुंचने में आसानी मिलेगी।
प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए
जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक, हितग्राही और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
कांग्रेस ने रोका काफिला
वहीं इछावर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोककर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और कार्यक्रम निर्धारित रूप से संपन्न हुआ।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!