इतने लाख लेकर भानजे ने थमा दी फर्जी रसीद: छात्र को परीक्षा से रोका तो हुआ खुलासा; एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस और हॉस्टल शुल्क जमा कराने के नाम पर रिश्ते के भांजे द्वारा 60 लाख रुपए लेने और बाद में फर्जी रसीदें भेजने का मामला सामने आया है।
फीस जमा नहीं होने के कारण जब छात्र को परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया और हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
हबीबगंज थाना पुलिस ने अरेरा कॉलोनी निवासी डॉ. चित्रा ठाकुर (48) की शिकायत पर उनके रिश्ते के भानजे विक्रम आदित्य शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मेडिकल कॉलेज में पहचान और फीस में राहत का दिया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2023 में चित्रा ठाकुर और उनकी बहन गीतांजलि शर्मा के बीच माता-पिता की चल-अचल संपत्ति का पारिवारिक बंटवारा हुआ था।
समझौते के तहत चित्रा को संपत्ति के साथ परिवार के पास मौजूद सोने के बदले 60 लाख रुपये मिलने थे।
इसी दौरान गीतांजलि के बेटे विक्रम आदित्य शर्मा ने चित्रा से कहा कि वह उनके बेटे हर्षवर्धन की एमबीबीएस की फीस उदयपुर स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में जमा करा देगा। विक्रम ने कॉलेज में अपनी पहचान होने और फीस में राहत दिलाने का भरोसा भी दिया।
60 लाख लिए, WhatsApp पर भेज दीं रसीदें
शिकायत के अनुसार, चित्रा ने विक्रम को 60 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद विक्रम उदयपुर गया और कुछ समय बाद WhatsApp के जरिए फीस जमा होने की रसीदें भेजीं।
इनमें करीब 55.67 लाख रुपए की कॉलेज फीस और 2 लाख रुपये हॉस्टल फीस जमा होने का उल्लेख था।
परिवार को लगा कि कॉलेज की फीस और हॉस्टल का भुगतान हो चुका है। लेकिन कुछ समय बाद हर्षवर्धन को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कॉलेज प्रबंधन ने फीस जमा नहीं होने की बात कहते हुए उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया। इतना ही नहीं, उसे हॉस्टल से भी निकाल दिया गया।
कॉलेज पहुंचने पर सामने आई हकीकत
इसके बाद चित्रा ठाकुर खुद कॉलेज पहुंचीं और विक्रम द्वारा भेजी गई रसीदें कॉलेज प्रबंधन को दिखाईं।
जांच में पता चला कि रसीदों के आधार पर बताई गई फीस कॉलेज में जमा ही नहीं हुई थी। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई।
60 लाख का चेक भी हुआ बाउंस
शिकायत के मुताबिक, मामला सुलझाने के लिए विक्रम ने बाद में 25 फरवरी 2026 तारीख का HDFC बैंक का 60 लाख रुपए का चेक दिया।
चित्रा ने जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस 60 लाख रुपए के लेन-देन, कॉलेज फीस की फर्जी रसीदों, बैंक चेक और पूरे घटनाक्रम से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!