अवैध कॉलोनियों से लोगों को बचाएगा प्रशासन: पोर्टल पर देखा जा सकेगा; जल्द ही क्रॉप्स पोर्टल का एक्सेस भी सार्वजनिक होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रहा है। जहां कॉलोनाइजरों को घेरा जा रहा है, वहीं लोगों को अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेने से बचाने के लिए पोर्टल भी सार्वजनिक कर रहा है। इसके अलावा अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर तो चलाया ही जा रहा है।
प्रशासन की चिंता दोहरी है। एक तो ये कि अवैध कॉलोनियां न कटें और दूसरा ये कि लोग यहां प्लॉट लेने से बचें। इसके लिए प्रशासन जल्द ही क्रॉप्स पोर्टल का एक्सेस भी सार्वजनिक करेगा, जिससे प्लॉट खरीदने से पहले एक क्लिक में पता चल जाएगा कि कॉलोनी वैध है या अवैध।
ऐसे में लोग धोखाधड़ी से बच सकेंगे। जिला प्रशासन क्रॉप्स पोर्टल का एक्सेस आम लोगों को देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले पोर्टल पर जांच सकेगा कि संबंधित कॉलोनी अवैध कॉलोनियों की सूची में तो शामिल नहीं है। इसके लिए पोर्टल में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
21 कॉलोनियों को अवैध घोषित किया
हाल ही में प्रशासन ने 21 कॉलोनियों को अवैध घोषित किया है और कॉलोनाइजरों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है। प्रशासन के पास कुल 133 अवैध कॉलोनियों की सूची पहुंची है, जिनकी आठों राजस्व अनुभागों द्वारा जांच उपरांत नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है, साथ ही खसरा रिकॉर्ड में अवैध कॉलोनी दर्ज करने, अतिक्रमण हटाने और भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।
प्रशासन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि प्रशासन सुनियोजित रिमूवल प्लान के तहत अभियान चला रहा है। अवैध कॉलोनियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जा रहा है, संबंधित भूस्वामियों को नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी कॉलोनियां विकसित ही न हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। इसी कड़ी में क्रॉप्स पोर्टल को आम जनता के लिए खोला जाएगा।
संबंधित समाचार

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!