खबर
Top News

वार्ड 37-40 की बदहाल स्थिति के आगे प्रशासन बेबस, जनता परेशान: एमआर 9 और एमआर 10 पर हुआ जलजमाव; मामूली बारिश ने किया निगम की ड्रेनेज व्यवस्था का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 6:43 pm
शेयर करें:
वार्ड 37-40 की बदहाल स्थिति के आगे प्रशासन बेबस, जनता परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की मुख्य सड़कों में शुमार एमआर 9 और एमआर 10 लिंक रोड पर हुई मामूली बारिश ने नगर निगम के उन दावों की हकीकत सामने ला दी है, जिनमें शहर को जलजमाव मुक्त करने की बात कही जाती रही है।

विधानसभा क्रमांक 5 के वार्ड 37 और 40 की सड़कें बारिश के बाद तालाब का रूप ले चुकी हैं। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल द्वारा मानसून से पहले की गई तैयारियों और जलजमाव रोकने के तमाम निर्देशों के बावजूद, हकीकत यह है कि हल्की सी बारिश में ही पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

ड्रेनेज सिस्टम की नाकामी का आलम यह है कि पानी निकासी के तमाम रास्ते बंद हैं, जिससे सड़कों पर भरा गंदा पानी न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि भीषण बदबू और बीमारियों के खतरे को भी निमंत्रण दे रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थितियां वैसी ही बनी रहती हैं।

एमआर 9 और एमआर 10 जैसे प्रमुख मार्गों पर जलजमाव से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जहां आए दिन हादसे का डर बना रहता है। इस गंभीर स्थिति के लिए वार्ड की लचर कार्यप्रणाली और निगम की अनदेखी जिम्मेदार है।

स्थायी समाधान की मांग
कमिश्नर सिंघल के सख्त निर्देशों के बावजूद मैदानी अमले की सुस्ती ने इन इलाकों को नारकीय स्थिति में धकेल दिया है। सवाल यह है कि यदि मामूली बारिश में शहर के प्रमुख लिंक रोड की यह स्थिति है तो आगामी दिनों में होने वाली भारी बारिश के दौरान हालात और बदतर हो सकते हैं।

जनता अब निगम प्रशासन से केवल खोखले दावों की जगह तत्काल जल निकासी के ठोस और स्थायी समाधान की मांग कर रही है। व्यवस्था के प्रति बरती गई यह लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर विधानसभा 5 के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 2 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 2 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 3 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 3 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!