फायर सेफ्टी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: इस बाजार का पाकीजा शोरूम सील; नोटिस के बाद भी नहीं लगाए सुरक्षा उपकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले भवनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। फायर सेफ्टी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उन व्यावसायिक और अन्य भवनों को लगातार सील किया जा रहा है, जहां निर्धारित अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं पाए जा रहे हैं या फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को इंदौर के सांठा बाजार स्थित पाकीजा शोरूम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। प्रशासन के अनुसार शोरूम संचालकों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शोरूम प्रबंधन ने निर्देशों का पालन नहीं किया और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था में गंभीर कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शोरूम को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जिन भवनों में फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण नहीं होंगे, उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने सभी भवन स्वामियों, व्यापारियों और संस्थानों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास, फायर अलार्म सिस्टम सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण तत्काल स्थापित करें और फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीलिंग सहित सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!