रात 2 बजे एसीपी की ताबड़तोड़ दबिश: क्लब में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

चार दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां मिले; प्रबंधक भागा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देर रात तक क्लबों में चल रही शराब पार्टियों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार देर रात करीब 2 बजे विजय नगर एसीपी पराग सैनी ने पुलिस बल के साथ अरंडिया ब्रिज स्थित द ग्रेट एस्केप क्लब पर अचानक दबिश दी तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान क्लब में चार दर्जन से अधिक युवक-युवतियां खाना-पीना और शराब पार्टी करते मिले। मौके पर शराब की खाली और आधी भरी बोतलें, गिलास तथा अन्य सामग्री बरामद हुई।
महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका प्रबंधन... जांच में क्लब प्रबंधन कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने क्लब संचालक संतोष नागरे और मैनेजर राहुल राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कल रात्रि गश्त के दौरान एमआर-11 चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरंडिया ब्रिज स्थित द ग्रेट एस्केप क्लब में अवैध रूप से शराब पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में लसूड़िया थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर क्लब पर दबिश दी।
क्लब में मौजूद लोगों में मची भगदड़
पुलिस के पहुंचते ही क्लब में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जांच के दौरान पुलिस ने क्लब के भीतर कई टेबलों पर शराब की खाली बोतलें और उनमें बची हुई शराब देखी। क्लब परिसर में बने कमरों में भी कई विजिटर ठहरे मिले।
जब पुलिस ने मैनेजर राहुल राठौर से विजिटर रजिस्टर और ठहरे हुए लोगों का रिकॉर्ड मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में यह भी सामने आया कि क्लब में मौजूद लोगों का समुचित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था।
यही नहीं, क्लब में शराब परोसने के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर भी प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा। इसी दौरान मैनेजर राहुल राठौर दस्तावेज लाने का बहाना बनाकर काउंटर की ओर गया और मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से विजिटर रजिस्टर, शराब की बोतलें, पानी की बोतलों में रखी शराब आदि जब्त कर पंचनामा तैयार किया।
नियमों का पालन भी नहीं
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि क्लब करीब छह माह से संचालित किया जा रहा था, लेकिन कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया और न ही संबंधित नियमों का पालन किया गया।
क्लब प्रबंधन ने पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध अनुमति शराब परोसने का कार्य किया। मामले में लसूड़िया पुलिस ने क्लब संचालक संतोष नागरे और फरार मैनेजर राहुल राठौर के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं 34(1) आबकारी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार मैनेजर की तलाश की जा रही है, जबकि क्लब के संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
नौ कर्मचारी, पर एक का भी सत्यापन नहीं
पुलिस ने क्लब में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में भी दस्तावेजों की जांच की। मौके पर नौ कर्मचारी कार्यरत मिले, लेकिन किसी का भी पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। पुलिस द्वारा सत्यापन संबंधी दस्तावेज मांगने पर क्लब प्रबंधन कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।
वही बिना वैध लाइसेंस शराब परोसने, पुलिस सत्यापन नहीं कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जांच की जा रही हैं। मामले पुलिस ने क्लब को सील कर दिया हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!